Posted by: ajayjha on: July 1, 2009
खबर : मानसून उत्तर भारत पहुंचा……
नज़र : और आते ही सबको डांटने लगा…क्यूँ इत्ता शोर मचा रहे थे..कित्ती गर्मी है ..कित्ती गर्मी…गर्मी नहीं होगी तो और क्या होगा….सारे के सारे बाईक..कार से घूमोगे…ऐसी में ही सांस चलती है तुम्हारी….और बारिश चाहिए तुम्हें टाईम पर …कभी सोचा है ..की मुझे देर क्यूँ हो रही है …कोई सिग्नल का चक्कर है….लो अब आ गयी हूँ..अब तुम्हारे निगम वाले चिल्लाएंगे ….तुम चिल्लाओगे…सब जगह पानी पानी हो गया….नासपीटों..तुम किसी को चैन से जीने दोगे….जाओ नाचो अब आ गया न मैं…
______________________________
खबर :लिब्रहान आयोग पर घमासान
नजर : होना ही चाहिए…जब सब लोग भूल चुके थे की कभी इस नाम का कोई आयोग भी बना था…..और फिर कोई टोक थोड़ी रहा था आपको …की जल्दी करो जल्दी करो..पूरा समय लो …और जब देश ..समलैंगिकता जैसे गंभीर…बल्कि सबसे टॉप प्रायोरिटी वाले मुद्दे पर विचारवान है ….तो ऐसे में देश को यूँ बहकाने का क्या मतलब……रुक जाते …बीस बाईस साल…
______________________________
खबर :ऑस्ट्रेलिया में एक और भारतीय पर नस्ली हमला …
नजर : यार ..ये बातों इसमें खबर कौन सी है ..ऑस्ट्रेलिया…..एक और भारतीय….या नस्ली हमला….अच्छा चलो मान लिए की रोज रोज ऐसा हो रहा है..तो यार कम से कम टोटल स्कोर तो बताओ…कम से कम हम इस बात का जश्न ..या अफ़सोस …तो मना सकें ..की कुल १०० भारतीय…कुल २०० ..५०० ..और फिर सारे भारतीय …पिटे..
______________________________
खबर : बिजली बचाओ, बिजली बढाओ …ऊर्जा मंत्रालय
नज़र : अजी जैसे ही बिजली दिखती हैं ..ये काम भी शुरू कर देंगे …फिलहाल पहले …बिजली के दर्शन तो हों ….
______________________________
खबर :- सुन्दर बनेंगे छोटे शहर , शहरी मंत्रालय
नजर : सीधा सीधा कहो न..अब प्रदूषण के लिए नए स्थानों की तलाश पूरी हुई..पहले जिन महानगरों को आपने सुन्दर बनाया हुआ है ….उनकी सुन्दरता देख कर यही लगता है ..बनाओ ..देखें क्या बनाते हो…
______________________________
खबर : महिला आरक्षण विधेयक के पेश होने की संभावना कम ….
नजर : भैया ज्यादा कब थी..हम तो पहले ही जानते थे की ..आप ये बिल बिल खेल रहे हो……चलो डाल दिया जाए इसे पेंडिंग …फिलहाल धारा तीन सौ सतहत्तर ….
______________________________
खबर : गंभीर को चाहिए वीरू का साथ….
नजर : भाई ..इन दिनों ऐसे शीर्षक से खबरें ना लगाया करो…हम तो समझ गए की आप क्रिकेट की बात कर रहे हो ..मगर कई खुश हो जायेंगे..कहेंगे ..देखा क्रिकेटर भी हमारी मांगों के साथ हैं…..वैसे क्रिकेट के साथ की ही बात कर रहे थे न….नहीं नहीं मैं तो ऐवें ही पूछ रहा था …
______________________________
खबर : युवक ने थाने में खाई नींद की गोलियाँ, फरीदाबाद…
नजर : लानत है थाने वालों पर….बंद कर दो इस थाने को..सारे निक्काम्मे पुलिसकर्मी…बताओ भला उनके रहते …उस बेचारे को ऐसा काम करना पड़ा..अपने हाथों से…..
______________________________
ओह …हे भगवान ..चश्मा उलटा है..तभी खबरें ..ऐसी पढी जा रही हैं…..
बहुत बढ़िया
सुन्दर समाचार संकलन!
July 1, 2009 at 8:53 am
वाह !! बहुत खूब !!