खबर पर एक नज़र

रेल भाड़े में वृद्धि नहीं : रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि की कोशिश की जायेगी…

Posted by: ajayjha on: July 4, 2009

खबर : किराये -भाड़े में कोई वृद्धि नहीं ..

नजर : अरे इस बार भी नहीं ..मगर डीजल के दामों में तो हुई है..चलिए ये तो सह लिए किसी तरह …..मगर प्लीज रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि की पूरी कोशिश होनी चाहिए….उसमें हम किसी भी तरह कमी बर्दाश्त नहीं करेंगे….

खबर : अम्बाला पैसेंजेर और माल गाड़ी में टक्कर

नजर : अरे कोशिश शुरू भी कर दी..कमाल है इतनी फास्ट ..इच्छा सहक्ति..ममता दी .ई तो भीशोन तेज़ आछे …

खबर ;- सवालों के घेरे में आयेगा लालू का दौर

नज़र : घेरे में…अरे घेरा में ता ऊ हमेशा ही रहते हैं..आ घेरा में ही चरवाहा विद्यालय भी बनाए थे….क्वेस्चन पेपर ..तनिक मगहिये में रखियेगा आसानी रहेगा…

खबर :- नयी दिल्ली और आनंद विहार होंगे वर्ल्ड क्लास स्टेशन

नज़र : अरे दोनों स्तेशन्वा को ..कहीं बाहर शिफ्ट कर रहे हैं का…..आज कल सब कुछ देश में वर्ल्ड क्लास ही हो रहा है…..पब्लिक्वा देसी चलेगा की …यात्री सब भी विदेशी मंगवाइयेगा… हो…

खबर : आतंकियों की पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट दें…

नजर : अबे ये कोई रिपोर्ट कार्ड है क्या….यार पहले आतंकियों को मारो तो सही…तुम लोग तो दामाद बना के उन्हें पाले जा रहे हो…ऐसे में क्या ख़ाक बनेगी ये रिपोर्ट….

खबर :-समलैंगिकता पर केंद्र अनिर्णय की स्थिति में

नज़र : और पूरा ब्लॉग जगत भी..हम तो लगे हुए हैं ..घमासान जारी है..जो भी फैसला होता है ..बता देंगे..आप भी मान लीजियेगा..वैसे आप अपने आप ही कोशिश कीजिये..काहे से की हम लोगन के बीच फैसला नहीं न होता है..रगर-घस ..चलता रहता है…

खबर :- वरुण पर चलेगा मुकदमा..

नज़र : कौन भाजपा वाले चलाएंगे ..चलाओ….इतना कमजोर भाषण दिया…पूरा चुनाव हार गए….

खबर : जीते कोई खिताब विलियम्स का ही होगा

नज़र :समझ गए…मतलब एक घर के दो बच्चों को हमेशा ही एक खेल ई खेलना चाहिए…ऊ से कप के साथ साथ..प्लेट भी अपने घर आने की संभावना बढ़ जाती है…

देखिये कितना पढ़ लिए भोरे भोरे……..

Leave a Reply

अभी हाल ही में लिखा है…

सुपर हिट पोस्टें

  • None

जो हौसला बढा गए....

Ratan Singh on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
anil pusadkar on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
सिद्धार्थ शंकर त्रिप… on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
राजीव तनेजा on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
अविनाश वाचस्‍पति on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
समीर लाल on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
anil pusadkar on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
बी एस पाबला on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
shefali pande on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
पं. डी.के.शर्मा "वत्… on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
ratnesh tripathi on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
राजीव तनेजा on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
jitendra231107@gmail… on भारत में घुस कर लिखा चीन…

Archives