खबर पर एक नज़र

हाँ, मैं हूँ मुंबई का कातिल , कसाब : लो जी सच का सामना का पहला विजेता

Posted by: ajayjha on: July 21, 2009

खबर :- हाँ, मैं हूँ मुंबई का कातिल, : कसाब ने अपना जुर्म कबूला

नज़र :- मुबारक हो भैया..सच का सामना का पहला विजेता तो मिल गया…अब फटाफट उसे एक करोड़ दे दो…देखो कित्ती इमानदारी से उसने सच कबूल लिया…क्या कहा..पोलिओग्रैफी टेस्ट से जांच होगी…अबे छोडो ..उस टेस्ट को गोलिओग्राफी देना तो उन्हें खूब आता है…क्या फिर भी विजेता नहीं मानोगे ..क्यूँ भाई…अच्छा अच्छा ..उनसे सैक्स से सम्बंधित कोई सच नहीं उगलवाया जा सका है इसलिए…ठीक है भाई मर्जी..है ..वैसे सच तो उसने कबूल ही लिया है…..

______________________________

खबर :-एयर पोर्ट पर जांच के लिए उतरवाए डाक्टर कलाम के जूते..

नजर :- क्या बात करते हो ..अरे नहीं नहीं यार या वो वैसी वाली बात नहीं है..दरअसल जब से वहाँ जूते चलाने की नेक प्रथा चल निकली है ..उन्हें जूतों की ताकत और उसकी खतरनाक मारक क्षमता का पता चल गया है ..इसलिए आव देखते हैं न ताव फट से जूते उतार लेते हैं…सुना है ..जूतों पर तो प्रतिबन्ध लगने वाला है वहाँ..ऐसे जॉर्ज साहब कह रहे हैं..बिलकुल गलत बात है ..उनका तो पता नहीं क्या क्या उतार लिया था ..इत्ती भेदभाव …

______________________________

खबर :- हिलेरी ने कहा, पाक लश्कर को उखाड़ फेंके..
नजर :- कमाल है ..कैसी बातें करती हैं आप हिलेरी जी ..ऐसा भी कहीं होता है की माली खुद ही अपने हाथों .इत्ते प्यार से लगाए बाग़ को खुद ही उखाड़ फेंके..उसके लिए आपही को वो वाला फावडा लाना होगा..जिससे आपने …इराक़ और अफगानिस्तान की खुदाई की थी..अभी तो आपके डोनेशन पर ही उनमें हर्बल टाईप का खाद पानी डाला जा रहा है .

______________________________

खबर :-ड़ी टी सी बस ने एक छात्र को रौंदा

नजर :- अरे ..अब इसके बाद कौन कह सकता है की सरकारी महकमें निक्काम्मे और नकारा होते हैं …बताइये ..जो काम अब तक ब्लू लाइन बसें ही कर पा रही थी ..उसे अब ये सरकारी बसें भी कर रही हैं
______________________________

खबर :- ड़ी ड़ी ए, ने संसद को भी गुमराह किया

नजर :- भैया इसमें तो दोनों को ही क्रेडिट देना होगा…अबे भाई..जब ड़ी ड़ी ए , लाखों लोगों को बेवकूफ बना सकती है..उन्हें गुमराह कर सकती है ..तो ये पांच सौ लोगों को क्यूँ नहीं..दूसरी बात ये की ..किसे गुमराह करने की बात करे रहे हो..संसद को ..हुंह ,,,जैसे पहले तो वो गुमराह थी ही नहीं..अरे गुमराह तो वो होता है जिसकी कोई राह हो..जिसकी राह ही ना हो..वो क्या ख़ाक…
______________________________

खबर :-राजधानी में गहराया बिजली संकट

नजर :- हाँ, यार ये बात तो सच है,,,न बिजली चमक रही है ..न ही बारिश हो रही है..अबे क्या भैंगी नजर है से देखा है..,मियाँ यहाँ बिजली यानी लाईट यानि बत्ती की बात हो रही है ..समझे
______________________________

खबर :-विश्व स्तर पर युवा नेतृत्व की जरूरत , हिलेरी

नजर :- ऐसा आपको लगता है..हम सच्चे लोकतंत्र में विश्वास करते हैं जी..हमें तो उन नेताओं की आदत पद गयी है..जिन्हें हर महीने दो महीने में ..कभी घुटने..कभी गुर्दे..कभी दांत बदलवाने की जरूरत पड़ती है…..मगर यकीन मानिए दिल से वे जवान हैं..अरे यकीन मानिए न..देखा नहीं …अभी अभी समलैंगिकता का भी कित्ता स्वागत किया है सबने…हें हें..हें…हें..
_____________________________

जाओ अब नहीं पढ़ते और अभी ज्यादा …..

7 Responses to "हाँ, मैं हूँ मुंबई का कातिल , कसाब : लो जी सच का सामना का पहला विजेता"

रब क्या जवाब छोदेम आपने क्या कम मुरम्मत कर दी बहुत बडिया आभार्

बहुत बढ़िया। लगेगी रहिए।

लगेगी नहीं ‘लगे’ पढ़िए।

खबरों पर अच्छी चुटीली
टिप्पणियाँ। वाकई आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।

आप सबको ये अंदाज भी पसंद आया..जानकार तसल्ली हुई..आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद पढने और सराहने के लिए ..

आपका यह अंदाज तो पहले भी देख चुका हूँ, फिर से अपने जौहर यहाँ दिखाने के लिए बधाई

झाजी जवाब नहीं आपका, इ का नया अंदाज दिखाने लगे हैं
हमसे आप अब तिपनी पर तिपवाने लगे है ?
बहुत बढ़िया और निराला अंदाज हैं आपका, बहुत भाया…

Leave a Reply

अभी हाल ही में लिखा है…

सुपर हिट पोस्टें

  • None

जो हौसला बढा गए....

Ratan Singh on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
anil pusadkar on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
सिद्धार्थ शंकर त्रिप… on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
राजीव तनेजा on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
अविनाश वाचस्‍पति on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
समीर लाल on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
anil pusadkar on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
बी एस पाबला on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
shefali pande on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
पं. डी.के.शर्मा "वत्… on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
ratnesh tripathi on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
राजीव तनेजा on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
jitendra231107@gmail… on भारत में घुस कर लिखा चीन…

Archives