खबर पर एक नज़र

मुझे फांसी दो, कसाब : चल बे , ये फैसिलिटी सिर्फ गरीबों के लिए है

Posted by: ajayjha on: July 23, 2009

खबर : मुझे फांसी दो ,कसाब

नज़र :- चल बे,,,बड़ा आया मुझे फांसी दो..तू क्या बरात में आया है..तुम आतंकवादियों को लगता है की तुम जो जो चाहोगे हम तुम्हें वो सारी फैसिलिटी उपलब्ध करवा देंगे ..हमारा एक नियम कायादा है बेटा..उसके अनुसार ये सुविधा यहाँ सिर्फ गरीबों को मिली हुई है..कसाब मियाँ तुम जैसे आतंकवादियों के लिए …नेताओं ..मंत्रियों …बड़े अपराधियों को तो हम पाल कर रखते हैं ….किसलिए अब ये मुझे नहीं पता यार..बस हमारा मन करता है सो करते हैं ऐसा….जाओ अभी नहीं मिल सकती फांसी …दस बीस साल इन्तजार के बाद ..एस ऍम एस के जरिये लोगों से पूछा जाएगा….यदि सबने हाँ कहा तो ..तो सोचेंगे ..अब हम नहीं..सोचना तो उन्होंने ही है..जो तुम्हें पालेंगे..
______________________________

खबर : एयर इंडिया में जान फूकने की तैयारी.

नजर : – भैया..बस एक ही गुजारिश है..जैसे ही फूंक लो ..हमें वो पम्प ..प्लीज ..देखो ध्यान रखना भूलना मत..यार हमें भी अपने किचेन में ..दाल रोटी खाने के लिए उसमें जान डालनी है..स्कूटर में भी इसी पम्प से जान डाल लेंगे ..अभी तो जितने का पेट्रोल भरवाते हैं उत्ते का तो स्कूटर भी नहीं बिकेगा..देखो पम्प का इन्तजार रहेगा.
______________________________

खबर :- भूख लगी तो कैंटीन पहुँच गए राहुल

नजर : – अरे तो क्या हो गया ..क्या राहुल को भूख नहीं लगती…और जब भूख लगेगी तो जाहिर सी बात है कैंटीन ही जायेंगे..शादी तो हुई नहीं है..जो बीवी के ढाबे में ..जय हो करेंगे…अबे ..तुम लोगों को और कोई खबर नहीं मिलती….कमबख्तों में तो कई बार खाने के लिए कैंटीन में गया हूँ तब तो तुम्हारे लिए कोई खबर नहीं हुई..अच्छा अच्छा मैंने शादी कर ली है इसलिए…अगली बार नहाने धोने जाएँ तो सुलभ सौचालय के बारे में जरूर बताना
______________________________

खबर :- १२३ साल बाद होगा अब ऐसा सूर्यग्रहण

नजर :- हमारी बाला से जब भी आये…अरे यार अब अपने जीते जी तो देखने को मिलेगा नहीं..और पता नहीं तब तक मुआं क्या क्या हो चुका हो..पता लगे ..की सूर्य ग्रहण वही जाकर सेलीब्रेट करने के लिए विशेष पैकेज चल रहा है

_____________________________

खबर :- भ्रष्टाचार की करें शिकायत , सी बी आई

नजर :- हाँ ..और इसके बाद भूल जाओ की शिकायत की थी…क्यूँ भाई …क्या सी बी आयी के पास केस कम हो गए हैं…जो हमारी शिकायतों का इन्तजार हो रहा है..लो कर दी शिकायत ..सारे मंत्री ..अफसर .भ्रष्टाचारी हैं…बताओ क्या करोगे…..यार जो कहा जाता है ..जो काम दिया जाता है ..वो तो पूरा होता नहीं है तुमसे..बताओ आरुशी मर्डर केस का क्या हुआ….
_____________________________

खबर :- सावधान , भोजन के जरिये भी हो सकता है एच आई वी संक्रमण

नजर :- क्या कह रहो मिया…इत्ता महंगा खाना खाएँगे तो यही सब होगा न..और क्या बात कर रहे हो ..संक्रमण तो तब होगा न जब खाने के लिए बचेंगे …अब इस डर से खाना भी छोड़ दें..अच्छा तो इसके लिए भी कोई …..उपाय बताओ न
_____________________________
खबर : सरकार बेचेगी दाल

नजर :- बहुत ही खुशी हुई..आखिर जिस बात के लिए हमने हमने इत्ता बड़ा भारी भरकम जनादेश दिया था..वो दिन आज आ ही गया….जय हो जय हो …लगे हाथ एक इंतजाम और कर दो ..बीजेपी से कहो चावल की दूकान लगा लें ..आलू का चोखा (चटनी ) …बसपा ,सपा और माकपा वाले बेच लेंगे..बस जी सुखी हो गए हम तो..

हे भगवान् ..इत्ते देर तक ..खबरें पढ़ना अच्छा नहीं होता कहते हैं…..
अच्छा जी राम राम..बांकी तो आप टीवी में ही देख लो जी

6 Responses to "मुझे फांसी दो, कसाब : चल बे , ये फैसिलिटी सिर्फ गरीबों के लिए है"

व्यंग्य बहुत कामयाब बन पड़े हैं।

जय हो। सुन्दर!

जबरदस्त…एक लाईना का यह विस्तार..बहु लाईना बहुत जमा…आप भी नये प्रयोगों में महारथ रखते हो..और कामयाब तो खैर होते ही हो..बहुत खूब….मुख्य धारा में काहे नहीं आ जाते…चिट्ठा चर्चा का एक दिन रख लो अपने नाम. :)

बहुत बढिया !!

अरे राम राम ..क्या समीर जी..चिटठा चर्चा की याद बार बार क्यूँ दिलाते हो ..मैं अभी छुट्टी पर हूँ मगर जल्दी ही वापसी होगी धमाके के साथ ..बस ..कैजुअल लीव बस ख़त्म होने ही वाली है.

ajay ji prnaam kya baat hai aap to such me guru nikle mai to aaj pahli baar aap ki ye rachnaye padh raha hun sidhe lathi marte hai aap chillane ka mouka bhi nahi kamjori par hi najar hai jkhm ko kaha se davana hai kub pata hai mai to bas yahi kah sakta hun nat mastak hun
mera prnaam swikaar kare
sadar
praveen pathik
9971969084

Leave a Reply

अभी हाल ही में लिखा है…

सुपर हिट पोस्टें

  • None

जो हौसला बढा गए....

Ratan Singh on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
anil pusadkar on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
सिद्धार्थ शंकर त्रिप… on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
राजीव तनेजा on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
अविनाश वाचस्‍पति on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
समीर लाल on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
anil pusadkar on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
बी एस पाबला on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
shefali pande on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
पं. डी.के.शर्मा "वत्… on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
ratnesh tripathi on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
राजीव तनेजा on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
jitendra231107@gmail… on भारत में घुस कर लिखा चीन…

Archives