खबर पर एक नज़र

मुशर्रफ़ को मिल सकती है सौदी अरब में पनाह, इमरान हाशमी को भी

Posted by: ajayjha on: August 2, 2009

खबर :-मुशर्रफ़ को सौदी अरब में मिल सकती हैं पनाह

नजर :- जनरल साहब …मुबारक हो..यार एक इल्तिजा है आपसे ..ये अपने चुम्मी पहलवान हैं न ..अरे अपने इमरान हाशमी ..उनको भी साथ लिए जाओ..सबको कह रहे हैं..उन्हें यहाँ पनाह नहीं मिल रही है..वही साथ मेंह कहीं एक छोटा मोटा ..सा मिल जाए ..बस दो जनों के लायक हो..नहीं नहीं यहाँ से तो वे अकेले ही जायेंगे..दूसरा वहीं ढूंढ लेंगे ..

______________________________
खबर : पाकिस्तान को मुंबई हमले की जांच के सिलसिले में मिले और सबूत सौंपे गए

नज़र :- आप क्या सोच रहे हैं…इसलिए सबूत सौंपे गए हैं …की पाकिस्तान कार्यवाही करेगा..या की उन आतंकियों को पकड़ कर भारत के हवालेकरेगा……धत ..बुद्धू कहीं के…कित्ते भोले हैं आप…दरअसल ये सबूत इस लिए सौंपे जा रहे हैं ….ताकि पाकिस्तान उन आतंकवादिओं को दिखा सके ..देखो बेवकूफों इस बार ये गलतियां की हैं तुमने ..जो पकडी गयी हैं..अगली बार जब भी जाओ ..इन्हें मत दोहराना…
______________________________

खबर :- बेटे की करतूत से बूटा की साख पर बट्टा

नज़र :- लो कल्लो बात…राजनेता की कैसी साख भाई..और कैसा बट्टा…अमा काहे चिंता करते हो ..बूटा जी…और दुसरे जो आपके साथी बंधू हैं ..उनके सुपुत्तर और सुपुत्री लोग कौन से दूध के धुले हैं..जो आप को इत्ता पश्चाताप हो रहा है ..क्या कहा ..कुछ नहीं हो रहा है ..बस ये है की आप इस्तीफा नहीं दोगे ..
अरे कौन कह रहा है देने को …डटे रहिये
_____________________________

खबर :- सरकार की सख्ती पर एयरलाईन्स नरम

नज़र : – सरकार की सख्ती …पर तो ये होना हेई था..अब तो सुना है की एयरलाईन्स वाले इत्ते ज्यादा नरम पड़ गए हैं की ..उन्होंने कहा है की पंद्रह अगस्त के दिन उड़ने वाली पतंगों को वे अपने हवाई जहाजों में बैठ ..लूट कर ..बच्चों में बाटेंगे..बताइये ..कित्ती नरमी सी आ गयी उनके ऐत्तितीयुद में ..
____________________________

खबर :- लडकी ढूंढ लो शादी कर लूँगा , युवराज

नज़र :- अमा कहाँ हो युवराज मिया..यार तुम्हें ..विज्ञापन से फुर्सत मिले तब न..एक अबला सी कन्या ..इत्ते दिनों से ..स्वम्वर रचा कर लड़का ढूंढ रही है ..और तुम लडकी..सोचो ..स्वयंवर में ..यदि उसे युवराज मिल जाता तो ..कित्ता सफल हो जाता ..चलो भैया..अब तो स्वयंवर पार्ट टू की ..उम्मीद रखो

_____________________________

भोत पढ़ लिया जी..अब न पढ़ा जाएगा

1 Response to "मुशर्रफ़ को मिल सकती है सौदी अरब में पनाह, इमरान हाशमी को भी"

badhiya hai…lage raho….imraan ko ghar dila dena….

Leave a Reply

अभी हाल ही में लिखा है…

सुपर हिट पोस्टें

  • None

जो हौसला बढा गए....

Ratan Singh on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
anil pusadkar on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
सिद्धार्थ शंकर त्रिप… on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
राजीव तनेजा on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
अविनाश वाचस्‍पति on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
समीर लाल on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
anil pusadkar on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
बी एस पाबला on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
shefali pande on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
पं. डी.के.शर्मा "वत्… on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
ratnesh tripathi on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
राजीव तनेजा on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
jitendra231107@gmail… on भारत में घुस कर लिखा चीन…

Archives