Posted by: ajayjha on: September 6, 2009
खबर :- जांच मे अडंगा डाल रहा है पाकिस्तान…..चिदंबरम
नज़र:- बताईये पाकिस्तान जैसे मित्र देश से तो इस तरह की कतई उम्मीद नहीं था….दोस्ती में इतना तो चलता है कि अपने देश से ….लगातार आतंकवादी भेजता रहता है….वे आकर यहां खूब खून खराबा करते हैं….दोस्ती के लिये हम सब कबूल कर लेते हैं…इत्ता तो करना ही पडता है ….मगर ये क्या ..कि आप जांच मे अडंगा डालो…ये ठीक बात नहीं है….और फ़िर इससे पाकिस्तान का बिगडना भी क्या है …हमने कौन सा जांच के बाद कुछ करना है….और तो और ..हम तो उनके लोगों को भी कुछ नहीं कहते…..न गलत बात है तो पाकिस्तान की…चिदंबरम जी कुट्टा हो जाइये…आप तो..
____________________________________
खबर :- मोबाईल फ़ोन का इस्तेमाल भी नहीं करते प्रधानमंत्री……
नज़र :- मुझे तो पहले से ही शक था….कि आज भी मनमोहन जी पेज़र का ही इस्तेमाल करते हैं…बताईये भला ..तभी तो उन बेचारे तक न तो टमाटर के न ही चीनी के लेटेस्ट रेट ….मोबाईल अपडेट होकर पहुंचते हैं…हम उनको खामखा ..महंगाई के लिये कोसते रहते हैं…बेचारे…उन्हें क्या पता इस सबका…उफ़्फ़ इस सादगी पर हाय कौन न मर मिटेगा….तभी तो बेचारे अभी भी जय हो …जय हो कहते रह्ते हैं….नहीं तो टैण टैणेण टैणेणेणे…..न कहते …
____________________________________
खबर :- निगम स्कूल में रात भर बंद रहा बच्चा …
नज़र :- अच्छा …अच्छा..अब समझा…ये पिछले सालों से देखने में आ रहा था कि ..निगम स्कूलों के परीक्षा में …खूब तरक्की हो रही है…..तो ये था इसका राज़ ..अब बच्चों को रात रात भर स्कूल में बंद कर देंगे ..तो जाहिर सी बात है..ना कार्टून देख पायेगा …ना ही खेल पायेगा..तो रिज़ल्ट तो कमाल का ही आयेगा न….बस एक बात समझ में नहीं आई कि ..फ़िर इस स्कूल के प्रिंसिपल और कुछ और लोगों को सस्पेंड क्यों कर दिया ….आपको कुछ पता है क्या….
____________________________________
खबर:- मदर डेयरी में मिलेगी सस्ती दाल…मुख्यमंत्री…..
नज़र :- वाह ये होती है सरकार दयालु सरकार…जनता का दुख दर्द समझने वाली सरकार….न सिर्फ़ समझने बल्कि उसे दूर करने के लिये ऐसे गज़ब के उपाय भी कर रही है…अब बस जो भी दाल खाना चाहे वो मदर डेयरी पहुंचे…और फ़टाफ़ट दाल भी ले ले ..ये तो दो दो काम एक साथ हो गये…उपर से मजा ये कि ..सस्ते दामों पर…कमाल है ..अब तो जो भी दूध लेने जायेगा मदर डेयरी…..अरे हां दूध से याद आया कुछ सुना था…क्या कहा ..दूध के दाम बढ गये हैं…….? यानि अपनी वही औकात रहने वाली है…
_____________________________________
खबर :- शिक्षा दिवस पर शिक्षा मित्रों पर पुलिस ने लाठियां भांजी…
नज़र :- ये पुलिस भी न….पता नहीं ..ये कब कौन सा दिवस ..किस रूप में मना ले….बताईये..एक तरफ़ जब सारा देश ..गुरुओं का धन्यवाद कर रहा था….उनको याद कर रहा था…ये अपनी मर्दानगी दिखा रहे थे….रुको रुको भाई ..कहीं ऐसा तो नहीं…उन पुलिस वालों में ….अपना भी कोइ ब्लोग्गर भाई बंधू शामिल था…क्योंकि कल बहुत से भाईयों ने अपनी पोस्ट में…….नहीं नहीं…धत ऐसा भी कहीं होता है..सब के सब पुलिस वाले ही थे…..थे न…..
____________________________________
बस जी ..आज की ताजा खबर समाप्त हुई..बांकी खुद पढिये..वो भी सीधे सीधे..
बहुत दिन बाद लौटे हैं आप
फिर पटक पटक कर धुलाई भी कर डाले
September 6, 2009 at 11:59 am
गजब के ताजा समाचार..सटिक निशाना साध साध कर. पता कर लिए है..सिर्फ पुलिस वाले थे.
जारी रखो इसे.