खबर पर एक नज़र

चांद पर मिला पानी…..फ़िज़ा बहन और बिसलेरी भैया ने एक दूजे को बधाई दी..

Posted by: ajayjha on: September 27, 2009

खबर :- चांद पर मिला पानी

नज़र :- तो आखिरकार फ़िज़ा की मेहनत रंग ले ही आयी…देखा इसे कहते हैं प्यार …ऊप्स नहीं धिक्कार,….. की ताकत …फ़िज़ा ने एक अधिकारिक बयान में कहा है कि चांद पर जो भी पानी मिला है उसका सारा क्रेडिट उसे ही मिलना चाहिये…ये उसकी जुदाई ही थी कि चांद का पानी निकल आया..वर्ना अबसे पहले अमरीका रूस को न मिला होता…सुना है कि फ़िजा ने बिसलेरी भैया से कहा है कि भैया अपने सारे पीपे ले कर फ़टाफ़ट पहुंचो..क्योंकि पानी का मतलब ..है बिसलेरी…और बिसलेरी भाई निकल चुके हैं…सारी बोतलें ले कर ..वहां चांद को पिघला के बोतलें भरेंगे…..और हम लोग चूस चूस कर पियेंगे..चांद का जूस …व्हाट एन आईडिया जी …सर जी…..हांय…..अरे नहीं………………..टैण टैणेन….
________________________________________________________

खबर :- संभल कर लें दिवाली पर गिफ़्ट….आयकर विभाग की रहेगी नज़र…

नज़र:- अमा ये आयकर विभाग की नज़र तो हमारी इस नज़र से भी उलटी है जी..बताईये भला…दिवाली गिफ़्ट के माध्यम से अपने शिकार तलाशेगी….यानि इनके कहने का मतलब ये हुआ कि यदि हमारे जैसा कोई कैटल क्लास…दिवाली पर अपने मित्रों संबंधियों को …एक किलो दाल..या एक किलो..टमाटर…या चीनी ..गिफ़्ट करने की सोच रहा है…तो यकीनन …फ़ट से आयकर का छापा पड सकता है…..और ये कमबख्त चीन वाले …ये नहीं कि चाईनीज़ दाल, चाईनीज़ आलू…..और चाईनीज़ चीनी बना दें…ताकि हम जैसे लोगों को ये आयकर वाले यूं न धमका सकें….अबके तो गिफ़्ट में…मोमबत्तियां ही देंगे सबको…पक्का हो गया है..

______________________________________________________

खबर :- अमरीका ने तीन गुनी की पाकिस्तान को सहायता….

नज़र:- करिये जी जरूर करिये…..आखिर हाथी के दांत खाने के और …दिखाने के और ….इस मुहावरे का अर्थ बच्चों को समझाने के लिये कोई उदाहरण सामने रखना हो तो …आपका नाम ही तो लिया जा सकता है….हम तो कहते है…ये तीन गुनी पांच गुनी ..को मारिये गोली…आप तो पूरे पाकिस्तान को स्पोंसर करो जी….और फ़िर कौन सा आपके यहां वर्ल्ड ट्रेड टावर के बाद कोई ईमारत की कमी पड गयी है…पाकिस्तान का जब मन करेगा वे आपके इस फ़ंड का भरपूर उपयोग करते हुए…आपके एक आध ….छोडिये जी आप और आपके चेले के बीच की बात है
________________________________________________________

खबर:- पायलट हडताल पर , एयर इंडिया की 15 उडानें रद्द…

नज़र :- अरे ई मा उडान रद्द करने की का जरूरत थी….क्या कहे…हवाई जहाज़ कौन उडाता….लो ई कौन मुश्किल काम है जी…हमारी दिल्ली में जो ब्लू लाईन नाम की बस चलती है..ऊके सारे डिराईवर साहब लोग बस को एकदम हवाई जहाज़ की तरह ही चलाते …कहिए कि उडाते हैं…..उन लोग को ले जाते न …..का मजाल है कि एको गो …हवाई जहाज़ लेट- शेट होता…..खाली सीट पर सवारी पूरा फ़ुल होना चाहिये…तो आगे से ध्यान रखियेगा….ई उडान रद्द करने का कौनो जरूरत नहीं है एकदम….

________________________________________________________

खबर :- मेनका गांधी पर बकरी लूट का मामला ……

नज़र :- आयं …ई का बात हुई …बकरी लूट….समझ में आ गया….ई जरूर बहिन जी के राज में हुआ होगा…..मेनका जी ने अपनी आदत से बाज नहीं आते हुए, कौनो बकरी बाज से … बकरी सबको स्वतंत्रता दिलवाई होगी…..और हाथी पार्टी को फ़टाक से मौका मिल गया होगा..लूटम लुट्टी केस करने का….हमें तो ई समझ में नहीं आता कि…बहिन जी को भी हाथी से प्यार है….और मेनका जी को तो हाथी..बकरी,, बिल्ली सब से हईये है…फ़िर ई हिसाब से तो दोनो को एके पार्टी में न होना चाहिये….ओह समझे..बहिन जी हाथी का सवारी करना चाहती हैं…और मेनका जी हाथी का ,हाथवाधिकार, (जैसे मानवाधिकार होता है न ) के लिये लडती हैं…देखें अब ई मा कौन लुटता और कौन लूटता है….

________________________________________________________
खबर :- रोमांचक मैच में हारा भारत…

नज़र :- हार गया…..पाकिस्तान से हारा है न…तो भैया फ़िर तो समझ लो शामत डबल है….मगर यार ये रोमांचक का क्या चक्कर है भाई…तुम लोगों का रोमांच बढिया है यार…चाहे जीते या हारे..रोमांच खत्म नहीं होता….वो बदस्तूर जारी रहता है…अमां रोमांच न हो गया गोया..एकता कपूर के सिरीयल हो गये….कोई टीम में ना चुना गया..रोमांच है…किसी को लात मार के बाहर निकाल दिया…..रोमांच फ़िर भी है…सबसे उपर नंबर आ गया….रोमांच है ही…अगले ही दिन फ़िसड्डी हो गये…कमाल है रोमांच पर कोई फ़र्क ही नहीं पडा….हद है यार…..
________________________________________________________

बस जी ….अब संडे को इससे जादे खबर नहीं पढना चाहिये..

2 Responses to "चांद पर मिला पानी…..फ़िज़ा बहन और बिसलेरी भैया ने एक दूजे को बधाई दी.."

टैण टैणेन….हाथवाधिकार..हा हा!! मस्त रहा यह एपिसोट भी. एकदमे सटीक.

रोमांचक और मस्त पोस्ट :)

Leave a Reply

अभी हाल ही में लिखा है…

सुपर हिट पोस्टें

  • None

जो हौसला बढा गए....

Ratan Singh on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on चांद पर मिला पानी…..फ़िज…
समीर लाल on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
anil pusadkar on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
सिद्धार्थ शंकर त्रिप… on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
राजीव तनेजा on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
अविनाश वाचस्‍पति on का समझे थे…ब्लोग्गरिया म…
समीर लाल on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
anil pusadkar on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
बी एस पाबला on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
shefali pande on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
पं. डी.के.शर्मा "वत्… on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
ratnesh tripathi on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
राजीव तनेजा on आरुषि केस की गुत्थी सुलझने के …
jitendra231107@gmail… on भारत में घुस कर लिखा चीन…

Archives