Posted by: ajayjha on: October 2, 2009
खबर :- क्वात्रोच्चि केस बंद होगा
नज़र :- देखिये इसे कहते हैं प्रतिब्द्धता…..मैं तो पहले ही जानता था कि…अबकी जय हो कर रहेगी…चाहे उसके लिये कितनी ही टैण …टैणेण हो..आखिरकार न्यायपालिका पर बोझ कम कर के दिखा ही दिया न….अरे एक केस बंद हो गया …और क्या चाहिये…क्या कहा इतने दिनों तक तो चला….यार आप लोग भी न…अब ये कोई बस या ट्रक का केस तो था नहीं…तोप का था जी तोप का..यानि टैण..टैनेन……उफ़्फ़ क्या इत्ता भी न चलता…
________________________________________________________________
खबर :- सरकारी जमीन पर पूजा स्थल के निर्माण पर रोक…
नज़र :- अरे ये कैसा जुलम हुआ जी …अब क्या भगवान अपनी छोटी मोटी..मतलब चार पांच मंजिलों और दो चार करोड की झुग्गी भी नहीं डाल सकते…अबे जाओ सरकार..तुम्हें क्या लगता है..भगवान सिर्फ़ तुम्हारी जमीनों के भरोसे हैं…क्या क्या कह रहे हो….देश के ज्यादातर पूजा स्थल..सरकारी जमीनों पर ही बने हुए हैं…तो क्या हुआ बे…इस तरह से देश के ज्यादातर…पाप के स्थान…अब नाम क्या लूं..और किस किस का लूं..फ़िर संसद, जेल, जुआघर , पब..जैसी जगहों का नाम एक साथ तो कित्ता भ्रम पैदा कर देगा…..यानि ये सब भी तो सरकारी जमीनों पर …चलो छोडो…
________________________________
खबर :- चिट्ठी में भी हो सकता है बम…..सुरक्षा एजेंसी..
नज़र :- चिट्ठी में तो हो सकता है…नहीं भी हो सकता है….मगर इत्ता तो सुरक्षा एजेंसी को हम अपडेट कर ही सकते …कि बम आजकल चिट्ठों में निकल रहे हैं..अजी निकल नहीं….बल्कि भरपूर फ़ट भी रहे हैं…अभी हाल ही में एक परमाणु बम फ़टा था…जिसका असर हिरोशिमा और नागासाकी की तरह हुआ था…वो तो शुक्र है कि ..संक्रमण जल्दी ही खत्म कर दिया गया…वर्ना जाने क्या होता…..चिट्ठी में मिले तो बताना ….
________________________________
खबर :- टिकट की जंग सोनिया के दरबार में…..
नज़र :- अरे ई सलमान की नई फ़िलम ..वांटेड हिट हुई गयी का..जो टिकट का एतना मारा मारी हो गया कि बात सोनिया जी के दरबार तक पहुंच गयी…..का कहे ..ई सिनेमा के टिकट वाला बात नहीं है….तो जरूरे …ट्रेन का टिकट वाला होगा…जान रहे हैं ..एतना टाईम हो गया है…लालू भईया से ..ममता बहिन जी तक…..सब लोग बारी बारी ट्राई कर लिये…मुदा ई होली, दिवाली, दुर्गा पूजा में त….टिकट मिलना त बूझिये कि जैसे कौनो ……ट्रेन को खरीदना हो जैसे…..का ई मामला ट्रेन के टिकट का भी नहीं.है…..तब….ओह चुनाव के लिये टिकट का …अरे धत…ई सब से आम आदमी को का लेना……नेता कौन आम आदमी का होता है…ऊ को टिकट मिले कि पास…हमरी बला से..
________________________________
खबर :-स्थिति सुधरने पर ही पाक लौटूंगा…मुशर्रफ़…
नज़र…लो जरनल साहब फ़िर तो आप लौट लिये….अमां क्या चुट्कुला सुना रहे हो…..पाकिस्तान में स्थिति सुधरेगी…….अजी आप एकदम पक्का काम कर के गये हो…जी आपके काम के तो अमरीकी भी कायल हो गये…आज तक ..ढूंढ रहे हैं…तालिबान को…..
________________________________
बस जी बकिया के लिये देखते रहें..कल तक..परसों तक……..
जो हौसला बढा गए....